लोकप्रिय शिक्षक सी डी जान का मना जन्मदिन

लोकप्रिय शिक्षक सी डी जान का मना जन्मदिन
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता सी डी जान का जन्मदिन शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के द्वारा मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज समेत सभी शिक्षक, छात्र छात्राओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विद्यालय में उनके अब तक के सराहनीय सेवा एवं सहयोग को याद किया गया।
सी डी जान सर विद्यालय से कुछ दिन में सेवा मुक्त हो जायेंगे।अपने सम्पूर्ण शिक्षण काल में सी डी जान सर अपने ब्यवहार की बदौलत सदैव छात्रों में लोकप्रिय रहे।
वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष अभिभावक संघ हार्ट मन पुर बिकास राय, रविदेव गिरी ब्यूरो बेनकाब भ्रष्टाचार, पत्रकार कृष्ण कुमार मिश्रा समेत ढेर सारे लोगों ने सी डी जान सर को जन्मदिन की बधाई दी।