June 22, 2025

दिल्ली में पहली बार 1100 स्थानों पर होगी छठ पूजा, 3500 सिविल डिफेंसकर्मी संभालेंगे भीड़

IMG-20221026-WA0030

दिल्ली में पहली बार 1100 स्थानों पर होगी छठ पूजा, 3500 सिविल डिफेंसकर्मी संभालेंगे भीड़

छठ पूजा को लेकर बुधवार को आईटीओ स्थित यमुना घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। कृत्रिम घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य में श्रमिक जुटे दिखे। इसे पानी से भरा जा रहा था। मिट्टी डालकर घाट को समतल करने का भी कार्य किया जा रहा था।

छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश आईटीओ के पदाधिकारी घाट पर मौजूद थे।

समिति सदस्य आपस में पूजा से जुड़ी तैयारियों पर विचार-विमर्श कर रहे थे। समिति अध्यक्ष सेवा राम पांडेय और सचिव बृजेश पांडेय ने बताया कि घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन, अभी टेंट और लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। यमुना किनारे बांस लगाकर श्रद्धालुओं के लिए जो सुरक्षा व्यवस्था की जाती है उस दिशा में अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
दिल्ली सरकार तैयारी में कसर नहीं छोड़ेगी’

दिल्ली में कुल 1100 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब इतनी जगहों पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यमुना घाटों से लेकर डीडीए के बड़े पार्कों में गड्ढा खोदने से लेकर अन्य जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। भीड़ संभालने के लिए पुलिस के अलावा सिविल डिफेंसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। पूजा की तैयारियों में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पूजा समितियों से मिलकर राजस्व विभाग व जिलाधिकारी खुद इसपर निगरानी रख रहे हैं।

 

– 1100 छठ पूजा घाट दिल्ली सरकार 25 करोड़ रुपये के बजट से तैयार करा रही
– 3500 सिविल डिफेंस वालंटियर व्यवस्था को लेकर संभालेंगे मोर्चा
– 450 के करीब छठ पूजा समितियां हैं राजधानी में
अहम तिथियां

– 28 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का शुभारंभ
– 29 अक्तूबर को खरना
– 30 अक्तूबर को डूबते सूर्य को श्रद्धालु अर्घ्य देंगे
– 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा

 

 

About Post Author