June 23, 2025

दीपावली पर अमावस की काली छाया, परिजन गमगीन

IMG-20221025-WA0020

दिपावली पर अमावस की काली छाया, परिजन गमगीन

 

गाजीपुर-बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद के दाउदपुर स्थित गोला रोड वार्ड नंबर 14 निवासी छोटे लाल प्रसाद (30) सीतापुर जनपद में एक रोड बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करते थे। वह बाइक से दीपावली पर घर जा रहे थे। कामूपुर गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 324 के पास डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कासिमाबाद सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ देर रात थाने पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता सोमारू प्रसाद, मां कुंती देवी, पत्नी सोनी देवी और बड़ा भाई गौरी शंकर बिलखने लगे। गांव के लोगों ने सांत्वना देकर उन्हें शांत कराया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

About Post Author