June 23, 2025

आर एस कान्वेंट स्कूल मे रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न

IMG-20221023-WA0060

आर एस कान्वेंट स्कूल मे रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न

रंगोली प्रतियोगिता मे कक्षा10वीं प्रथम,कक्षा7वीं,द्वितीय,तथा कक्षा यू के जी तृतीय स्थान पर रहे.

गाजीपुर जनपद के बाराचवर स्थित आर एस कान्वेंट स्कूल मे शनिवार के दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कक्षा यू के जी से लगायत कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओ द्बारा अलग अलग अपने अपने कक्षाओं मे रंगोली के माध्यम से अनेको कलाकृतियों को बनाकर धरातल पर लाया।जिसका उपस्थित लोगो ने खुब सराहना किया तथा छात्र-छात्राओ का उत्साह वर्धन किया।निर्णायक मण्डल द्बारा बनाई गयी रंगोलियों का अवलोकन करने के पश्चात कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं द्बारा बनाई गयी रंगोली को प्रथम स्थान दिया,वही कक्षा 7वीं के छात्र-छात्राओं द्बारा बनाई गयी रंगोली को दूसरा स्थान मिला तथा यू के जी के छात्र-छात्राओं द्बारा बनाई गयी रंगोली को तीसरा स्थान मिला।

इस दौरान प्रबंधक यशवन्त सिंह पत्रकार,प्रधानाचार्य सोनाली सिंह चौहान,उप प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा,रविन्द्र यादव,जयप्रकाश भारती,हृदयनारायण,सुरज प्रकाश,मनोज यादव,दीपक,विश्वजीत सिंह,रामबदन यादव,

 

अंजलेश राय,विशाल सिंह,हरियोम,अभिषेक सिंह राहुल,सुमन सिंह कुशबाहा,अम्बिका सिंह,अनामिका सिंह,जेबा साहिन,रेनू सिंह पूजा उपाध्याय नाहिदा खातून,मोनिका राय,सपना सिंह,समेत सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

About Post Author