मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, जानिए- शशि थरूर को मिले कितने वोट

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, जानिए- शशि थरूर को मिले कितने वोट
कांग्रेस पार्टी को24 साल बादगांधी फेमिली से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए हैं। गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाने वाले 80 साल के खड़गे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से अध्यक्ष चुनाव में पराजित किया।
चुनाव से पहले ही माना जा रहा था कि खड़गे आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।
17 अक्तूबर को हुए चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 1072 वोट मिले। 416 वोट अमान्य कर दिए गए।
मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना पार्टी में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही गांधी परिवार ने अपने आपको पीछे कर लिया है, जो पिछले 24 सालों से कांग्रेस अध्यक्ष था।1998 से अब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष थीं, जबकि बीच में दो साल के लिए 2017 से 2019 के दौरान राहुल गांधी ने यह पद संभाला था।