June 23, 2025

एमएलसी विशाल सिंह चंचल सैफई पहुंचे, नेताजी को दी श्रद्धांजलि

IMG-20221019-WA0007

एमएलसी विशाल सिंह चंचल सैफई पहुंचे, नेताजी को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैफई पहुंच कर धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं शिवपाल यादव से मुलाकात कर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कुछ देर तक एमएलसी विशाल सिंह चंचल यादव परिवार के बीच रुके। इस घटनाक्रम की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में विशाल सिंह चंचल की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से बातचीत के तौर तरीके उनके संबंधों को साफ बयां कर रहे। फिलहाल जिले की सियासी गलियों में एमएलसी विशाल सिंह की सैफई यात्रा और यादव परिवार से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

निसंदेह कई सपा नेता इस घटनाक्रम से हैरान भी होंगे, लेकिन देश के एक जमीन से जुड़े और सर्वमान्य नेता रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर दलीय सीमाओं को त्याग सैफई पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करना एमएलसी विशाल सिंह चंचल की परिपक्व राजनीति का उदाहरण भी माना जा रहा है।

About Post Author