ओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान ,आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

ओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान ,आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवाली से पहले राज्य के संविदा कर्मचारियों को गिफ्ट दिया है। सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार की नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को खत्म करके 57,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत राज्य सरकार प्रति वर्ष अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इसके बारे में अधिसूचना रविवार को जारी की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।