मोबाइल एम्बुलेंस क्लिनिक “क्लिनिक ऑन व्हील्स” का शुभारम्भ

मोबाइल एम्बुलेंस क्लिनिक “क्लिनिक ऑन व्हील्स” का शुभारम्भ
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2022 को बाबतपुर स्थित कुटुंब समाजोत्थान एवं पुनर्वास संस्था द्वारा अपनी प्रथम मोबाइल एम्बुलेंस क्लिनिक “क्लिनिक ऑन व्हील्स” का शुभारम्भ श्रीमती अमरजीत नाग्याल के द्वारा फीता काट कर किया गया| श्रीमती नाग्याल विशिष्ट सेवा मेडल तथा सेना मेडल से सम्मानित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं 39 G.T.C के कमान्डेंट ब्रिगेडियर राजिव नाग्याल जी की धर्मपत्नी एवं स्वयं प्रख्यात समाजसेविका, लेखक एवं सीनियर डायरेक्टर आर्मी वाइफ वेलफेयर असोसिएशन हैं|
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया जिस के उपरांत कुटुंब संस्था की निदेशिका श्रीमती पूजा सिंह एवं सचिव डॉ आशीष सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | अपने संबोधन में श्रीमती नाग्याल ने कुटुंब संस्था द्वारा किये जा रहे लोकोपयोगी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंशा की तथा संस्था को आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की|
संस्था के सचिव डॉ आशीष सिंह ने बताया की संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य के छेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रही है तथा क्लिनिक ऑन व्हील्स एक प्रयास है संस्था द्वारा दूर-दराज के छेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुचाने के लिए| डॉ आशीष जी ने बताया की संस्था का ये प्रयास बिना वाराणसी रॉयल राउंड टेबल के सहयोग के फलीभूत नहीं हो पाता, जिसके लिए मै ह्रदय से आयुष पारीख (चेयरमैन),अविनव पेशवानी (सचिव),संकेत बागला (एरिया वाईस चेयरमैन- एरिया 8) तथा रोहन मधोक (एरिया सेक्रेटरी – एरिया 8) का विशेष तौर पर धन्यवाद करता हूँ|अविनव पेशवानी (सचिव रॉयल राउंड टेबल वाराणसी) द्वारा राउंड टेबल के सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय एवं अभिनन्दन किया गया|
संस्था के प्रोजेक्ट हेड श्री अंशुल सिन्हा द्वारा क्लिनिक ऑन व्हील्स कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित अतिथियों को दी गयी| श्री अंशुल सिन्हा ने बताया की संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम के प्रथम चरण में बड़ागांव ब्लाक, पिंडरा ब्लाक तथा हरहुआ ब्लाक से एक – एक गाँव तथा नगरीय छेत्र से एक स्लम छेत्र का चुनाव किया गया है जो अपनी संबंधित प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र से 10 km से जादा दूरी पर स्थित है| इन चयनित गाँव में हमारी मोबाइल एम्बुलेंस क्लिनिक माह में दो बार (प्रत्येक 15 दिन में) जायेगी तथा सभी जरूरतमंदमरीजों को निःशुल्क ओ.पी.डी. सेवा प्रदान की जाएगी| मोबाइल क्लिनिक में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक नर्स, एक सोशल वर्कर तथा एक ड्राईवर रहेंगे| यह मोबाइल एम्बुलेंस क्लिनिक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीणों के बीच एक सेतु की तरह कार्य करेगी| इस क्लिनिक में सामजिक जागरूकता के लिए एक L.E.D स्क्रीन भी लगाई गयी है।