महर्षि वाल्मीकि जयंती आज:CM योगी वाल्मीकि मंदिर में करेंगे दर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी दफ्तर में हवन

महर्षि वाल्मीकि जयंती आज:CM योगी वाल्मीकि मंदिर में करेंगे दर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी दफ्तर में हवन
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस गणना के अनुसार इस साल वाल्मीकि जयंती आज यानी 9 अक्टूबर को है। यूपी सरकार इस साल महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्यता से मना रही है। आज CM योगी लखनऊ में परिवर्तन चौक के पास बने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन करेंगे।
इससे पहले शनिवार की शाम भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ हवन किया। इस मौके पर महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जेपीएस राठौर,असीम अरूण और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकी की आरती और पूजन किया। साथ ही कहा कि महर्षि वाल्मीकी के योगदान के लिए भारत और भारतीय संस्कृति सदैव उनकी ऋणी रहेगी।