फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार
इस वर्ष का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स ( Annie Ernaux) को प्रदान किया जाएगा. नोबेल पुरस्कार कमेटी ने एनी एनरॉक्स के नाम की घोषणा कर दी है.
एनी एरनॉक्स ने फ्रेंच सहित अंग्रेजी में कई उपन्यास, नाटक और लेख लिखे हैं. उन्होंने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है.
बता दें कि वर्ष 2021 का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह ने जीता था. गुरनाह का उपन्यास पैराडाइज बहुत ही मशहूर हुआ है. इस उपन्यास को बुकर और व्हाइटब्रेड पुरस्कार, दोनों के लिए चुना गया था.