लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
संत जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर, लिया आशीर्वाद
बलिया:–भृगु क्षेत्र बलिया में, एनएच 31-जनेश्वर मिश्रा सेतु एप्रोच मार्ग के किनारे जनाड़ी तिराहे पर हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बुधवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने यज्ञ मंडप का पूजन- अर्चन कर भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रवचन मंच से सबसे पहले भृगु क्षेत्र की पावन तपो भूमि और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल को नमन कर, उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि- मैं इस यज्ञ के प्रणेता श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। जिनके प्रयास से क्षेत्र के गंगा तट पर विशाल आध्यात्मिक आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से यहां की जनता का कष्टों का निवारण तो होगा ही, साथ ही साथ शांति, सुख, समृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे स्कूली अभियान को उत्तर- प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने यज्ञ समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, यज्ञ समिति के संरक्षक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा यज्ञ समिति के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निमंत्रण पर इतने बड़े आध्यात्मिक महायज्ञ में आने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ।
यज्ञ स्थल पर हो रहे श्रीराम कथा तथा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। सुबह से शाम तक श्रद्धालु भक्तों ने विशाल यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते रहे। यज्ञ परिक्रमा के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विधायिका केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पं० अश्वनी कुमार उपाध्याय, कमलेश सिंह, सुनील सिंह, विमल पाठक, डॉ० बृकेश कुमार पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, घनश्याम पांडे, लकी सिंह, पप्पू सिंह, प्रधान धर्मेंद्र यादव, अमित दुबे, शशिकांत सिंह, कमलेश पांडे, ब्रजेश पाठक, भुनेश्वर पासवान, प्रधान विनोद पासवान, विनोद पाठक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं दुबहर थाना के पुलिस बल के साथ ही कई थानों की पुलिस एवं पीएसी की टुकड़ी मौजूद रही।