June 23, 2025

रसायन के नोबेल पुरस्कार  की घोषणा, कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के. बैरी शार्पलेस को मिला सम्मान ,क्लिक केमिस्ट्री व बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास में दिया  योगदान

20221005_171058

रसायन के नोबेल पुरस्कार  की घोषणा, कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के. बैरी शार्पलेस को मिला सम्मान ,क्लिक केमिस्ट्री व बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास में दिया  योगदान

 

रसायन के नोबेल का एलान कर दिया गया है। इस वर्ष यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है।

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।
इससे पहले बीते दिन 2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था। इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया। फ्रांस के वैज्ञानिक एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जेलिंगर को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्कॉटहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की थी।

About Post Author