दिग्गज महिलाएं नारी संसद में उठाएंगी आवाज, परमार्थ निकेतन में होगा जमावड़ा

दिग्गज महिलाएं नारी संसद में उठाएंगी आवाज, परमार्थ निकेतन में होगा जमावड़ा
समाज सेवी अजीत सिंह ने दी जानकारी, सम्मेलन में उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केरल के राज्यपाल मो. आरिफ, केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शिरकत
लोक संसद का अगला जुटान 8-9 अक्टूबर 2022 को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में होने जा रहा है। इस बार विमर्श के केंद्र में भारतीय नारी रहेगी और उनकी संसद लगेगी। दो दिवसीय इस संसद के चार सत्र होंगे। चूंकि भारतीय समाज की प्राथमिक इकाई परिवार है और इसके केंद्र में महिला है तो पहला सत्र परिवार की संरचना और कार्य संचालन पर रहेगा।
दूसरे सत्र में विदुषी वक्ता खुद बताएंगी कि भारतीय नारी के लिए क्या-क्या करना ठीक रहेगा, उसके सपने क्या हैं और चुनौती कहां आ रही है। तीसरा सत्र नारी शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण से जुड़ा है। यह जानकारी समाजसेवी व कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य अजीत सिंह ने दी।