मैनें सोनिया गांधी से मांगी माफी ,अशोक गहलोत ने कहा – अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा

मैनें सोनिया गांधी से मांगी माफी ,अशोक गहलोत ने कहा – अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा
नई दिल्लीः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। मैंने उनसे माफी मांग ली है।
कांग्रेस की राजस्थान इकाई में संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी सोनिया गांधी के आवास पर मौजूद थे।
गहलोत बुधवार रात दिल्ली पहुंचे और सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि ‘घर की बातों’ को सुलझा लिया जाएगा। पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा होने के बाद गहलोत पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ”मैं इंदिरा जी के समय से देखता आ रहा हूं। हमेशा पार्टी में अनुशासन है। इसलिए पार्टी के चाहे 44 सांसद आएं या 52 आएं, लेकिन पूरे देश में वह राष्ट्रीय पार्टी है और उसकी नेता सोनिया गांधी जी हैं। सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश में कांग्रेस है… ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।”
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है।एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा।परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।