दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लॉक के पहराजपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ विजेन्द्र सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता एवं महान् चिंतक थे। एकात्म मानववाद, मानव जीवन एवं सृष्टि के संबंध का एकमात्र दर्शन है।
उन्होंने बताया कि पंडित जी का यह मानना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को देश के विकास में भागीदार बनाया जाए तो सही मायने में समाज का चतुर्दिक विकास होगा। बाराचवर द्वितीय के भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने पंडित जी के जीवन परिचय की चर्चा करते हुए उनके विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री के मन की बात को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधनाथ सिंह. सुनील सिंह.अवनीश पांडे. बूथ प्रमुख सुरेंद्र सिंह. फुलेंद्र सिंह. बूथ प्रमुख संजय पांडे. रामअशीष प्रजापति. भीम कुशवाहा.छोटे लाल पांडेय .पशूपति कुशवाहा. मंटू सिंह उपस्थित थे