सफल परियोजना के तहत 52 किसानों ने किया पंकज राय के फार्म हाउस निरीक्षण

सफल परियोजना के तहत 52 किसानों ने किया पंकज राय के फार्म हाउस निरीक्षण
सफल परियोजना के तहत दिनांक 25/9 /2022 को किसानों के द्वारा ऑर्गेनिक खेती हेतु एक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सफल परियोजना के कोऑर्डिनेटर फादर प्रेम राजेश सिंह यादव, आरती जी, विनोद कुमार ,सफल परियोजना के 1346 परिवारों में से लगभग 52 किसानों के साथ ऑर्गेनिक खेती की जानकारी हेतु करीमुद्दीनपुर स्थित प्रगतिशील किसान पंकज राय के पाली हाउस का भ्रमण किया गया।
प्रगतिशील किसान पंकज राय के द्वारा जीवामृत घनामृत वर्मी कंपोस्ट की जानकारी एवं खादों के विषय पर जानकारी दिए साथ में पाली हाउस तैयार करने की तकनीकी की जानकारी ,जैविक खेती की जानकारी दिए।
इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती शुरू करने हेतु क्या क्या सावधानी रखनी है के विषय पर भी पंकज राय द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया। इसके बाद इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर फादर प्रेम जी के द्वारा पंकज राय को विकास राय को और सफल परियोजना के कार्य क्षेत्र से आए किसानों को धन्यवाद देते हुए खेती के विषय पर भी प्रेरित किया गया इसके बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।