June 25, 2025

नवागत डी एम आर्यका अखौरी से मिले कांग्रेसी

IMG-20220925-WA0017

नवागत डी एम आर्यका अखौरी से मिले कांग्रेसी

जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की कही बात

गाज़ीपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में शिष्टाचार मुलाकात की। गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जन समस्याओं पर भी चर्चा की और विशेष रूप शहर की खस्ताहाल गड्ढा युक्त सड़कों और क्षतिग्रस्त और बदबूदार नालियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बड़े ही प्रेम से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की भी बात कही।

शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, लाल साहब यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ,शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, उषा चतुर्वेदी ,आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे, विभूति राम, आदि लोग शामिल थे ।

About Post Author