June 25, 2025

पहले गाजीपुर मे राजनीति और विकास पिस्तौल के बल पर होती थी,अब धरातल पर केवल विकास कार्य हो रहा है–विरेन्द्र सिंह मस्त

IMG-20220925-WA0007

पहले गाजीपुर मे राजनीति और विकास पिस्तौल के बल पर होती थी,अब धरातल पर केवल विकास कार्य हो रहा है–विरेन्द्र सिंह मस्त

—बलिया सांसद ने दिव्यांगों में बांटे उपकरण, दिव्यांगों की चिंता को बताया देवताओं की चिंता करने जैसा

गाजीपुर–जनपद के बाराचवर विकास खण्ड के प्रागण मे सेवा पखवाड़ा के आठवें दिन शनिवार को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दिव्यांगों में उपकरण वितरित किए। इस दौरान कुल 52 हस्तचालित ट्राई साइकिल व 1 अंध छड़ी का वितरण किया गया। जिसके बाद दिव्यांगों में खुशी की लहर दौड़ गई।उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज देश और प्रदेश में ऐसा नेतृत्व है जो दिव्यांगजनों की भी चिंता करता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की चिंता करना देवताओं की चिंता करने जैसा है।

आगे कहा कि जो जनप्रतिनिधि अगर अपने काम से क्षेत्र की जनता को संतुष्ट कर दे, वही सच्चा जनप्रतिनिधि है।जब मै भदोही से यहा आया तो यहा के क्षेत्रीय नेताओ से पहले मिला तथा जहुराबाद विधानसभा और मुहम्मदाबाद विधान सभा के विकास के बारे मे उनसे चर्चा किया।इन दोनो क्षेत्रो की सड़के गढ़ढो मे तबदील थी पैदल चलना भी दुस्वार हो गया था,यहा तक की उन सड़को पर कथित ठेकेदारो द्बारा भुगतान भी करा लिया गया था,मैने तुरंन्त इस बात की जानकारी जिलाधिकारी को दिया और उनको दो दिन का समय दिया।मै किसी से डरने वाला नेता नही हूं,पहले इस जिले मे पिस्तौल के बल पर विकास और राजनीति होती थी अब धरातल पर विकास कार्य हो रहा है जिसका प्रमाण जनता के सामने है जो अधूरे कार्य बचे है उसको भी समय रहते पुरा करा दिया जायेगा।अधिकारी कार्ययोजनाओं की बैठके करने से डरते थे मैने अधिकारियों को भरोसा दिलाया अब कार्ययोजनाओं की बैठके भी हो रही है तथा उन बैठको मे बड़े बड़े कार्यो का प्रस्ताव भी पास हो रहा है।तथा उसी का नतीजा है की आज बड़े बड़े कार्य भी देखने को मिल रहे है।मै बलिया लोक सभा के लोगो के खजाने का रक्षक हूं।तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी पुरे देश के खजाने का रक्षक है। उन्होने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का रास्ता खेत खलिहान, जंगल व जमीन से होकर गुजरता है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, कृष्णानन्द राय, नथुनी सिंह,शशिकान्त शर्मा, ओमप्रकाश कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, मनोज राय, सविता सिंह, हिमांशु राय, कृपाशंकर सिंह, अभिषेक सिंह, विजय नारायण शर्मा, टुनटुन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रुपेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रसून सिंह भोला, फैजान अंसारी, पप्पू महंथ, पप्पू प्रधान, विजय शंकर गिरी पप्पू महंथ,देवा सिंह,नागा सिंह,गुडडू सिंह,दीपक उपाध्याय,शिवजी सिंह,खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आषुतोष सिंह दीपक ने किया।

About Post Author