June 24, 2025

छात्र छात्राओं संग शिक्षको ने मनाया फादर फेलिक्स राज का जन्मदिन

IMG-20220923-WA0016

छात्र छात्राओं संग शिक्षको ने मनाया फादर फेलिक्स राज का जन्मदिन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य केक काट कर मना जन्मदिन

पर्यावरण प्रेमी फादर फेलिक्स राज को उपहार में भी पौधे भेंट किये गये


गाजीपुर जनपद के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर जनपद गाजीपुर के प्रधानाचार्य.मिशन ग्रीन गाजीपुर के संरक्षक फादर फेलिक्स राज के 48 वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार की सुबह से ही शुभकामना एवं बधाई देने का तांता लग गया।

हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में फादर फेलिक्स राज के द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में मंच पर केक काटा गया।सभी के द्वारा फादर फेलिक्स राज को बुके भेंट कर और माल्यार्पण करके उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना की गयी।
सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गण के द्वारा माल्यार्पण बुके अंगवस्त्रम एवं उपहार भेंट किया गया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा प्रार्थना नृत्य. स्वागतम् प्रधानाचार्य का जीवन परिचय शिक्षक प्रभाकर मणि त्रिपाठी एवं शिक्षक सत्यप्रकाश के द्वारा.तमिल डान्स.केक कटिंग. गीत जूनियर छात्रों के द्वारा. ग्रूप डान्स प्रायमरी के छात्रो एवं ग्रूप डान्स सिनियर छात्र.कौव्वाली,हरियाणवी लोक नृत्य जूनियर छात्राओं. राजस्थानी लोक नृत्य सिनियर छात्राओं के द्वारा शानदार प्रस्तुति की गयी।

 


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ फादर फेलिक्स राज ने 21 मौलश्री एवं आम्र पाली के पौधों का रोपण किया।


अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फादर फेलिक्स राज ने कहा की जन्मदिन क्यों मनाते है।यह ईश्वर के द्वारा प्रदत्त बरदान है और इसे सभी को मनाना चाहिए।आपने कहा की न केवल अपना बल्कि हमें दूसरों के जन्मदिन को भी प्रशन्नता पूर्वक मनाना चाहिए।


हम समाज में एक दूसरे के प्रति अच्छा सोच रक्खेंगे तो समाज में बुराईयां नहीं रहेंगी। आपने सभी छात्र छात्राओं एवम सभी शिक्षकों के प्रति शुभकामनाएं ब्यक्त की।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सी डी जान.प्रभाकर मणि त्रिपाठी.श्री राम, अजय कुमार. उदय कुमार. महात्मा प्रसाद.सत्येंद्र पाण्डेय. अरविंद भारती.शुभ नरायण यादव.राजेश कुशवाहा.राजकुमार.सत्य प्रकाश.महात्मा प्रसाद.

अजीत कुमार.स्वर्ण लता.समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने फादर फेलिक्स राज को बधाई दी।
कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर प्रकाश तिग्गा, सिस्टर हेलेन.कृष्ण कुमार मिश्रा.यशवंत सिंह पत्रकार समेत सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

About Post Author