June 24, 2025

*सद्भाव और एकता से ही समाज का विकास और राष्ट्र की उन्नति संभव*

IMG-20220919-WA0019

*सद्भाव और एकता से ही समाज का विकास और राष्ट्र की उन्नति संभव*

संयुक्त ब्रम्हर्षि समाज” के संगठन के तरफ से जनसा के लेडी डी. एस. एकेडमिक स्कूल में निर्धारित तिथि और समय के अनुसार बैठक संम्पन हुवा।

जंसा स्थित लेडी डी. एस. एकेडमिक स्कूल में रविवार को आयोजित संयुक्त ब्रह्मर्षि समाज के सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के एकजुटता और सहयोग का संकल्प लिया। संयुक्त ब्रह्मर्षि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज तभी सफल होता है जब उसके हर एक व्यक्ति सफल और उपयोगी होते हैं। समाज के सशक्तिकरण के लिए हर एक व्यक्ति का सक्रिय होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि लोग एकता और सामाजिक सद्भाव को कायम रखते हुए एक दूसरे के सहयोगी बने।
संगठन के संरक्षक गुलाब सिंह ने संगठन के उद्देश्य और उसके भावी रणनीति के बारे में चर्चा की। कहां की अभी समाज में बहुत बड़ी संख्या दीपन असहाय और वंचित लोगों की है। उन लोगों तक पहुंचने की जरूरत है।
राष्ट्रीय महासचिव श्री राजीव सिंह ने संगठन संयुक्त ब्रम्हर्षि समाज के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और समानता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। समाज में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उनको व्यक्तिगत और आर्थिक सहायता के लिए पहल करनी होगी।
*बैठक में गरीब परिवारों की लड़कियों के विवाह, शिक्षा और स्वास्थ्य कार्य करने पर बल दिया गया। ऐसे बालक और बालिकाओं को शिक्षा दीक्षा प्रदान करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया जिनके माता-पिता नहीं है।
इस दौरान कार्यक्रम को राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सिंह. विधि/न्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर राय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष राय (शेरपुर गाजीपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रणय सिंह, पूर्वान्चल अध्यक्ष शिवमुनि राय. कोष अध्यक्ष इन्द्रकेश सिंह , वाराणसी जिला उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह, विद्यापीठ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह , आराजीलाइन ब्लाक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, सेवापुरी ब्लाक अध्यक्ष बिवेक सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान राम प्यारे सिंह , प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह भीखमपुर, सेवापुरी ब्लाक उपाध्यक्ष अनूप सिंह, सेवापुरी ब्लाक उपाध्यक्ष शिवम सिंह, सेवापुरी ब्लाक उपाध्यक्ष दीपक सिंह, आराजीलाइन ब्लाक उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, आराजीलाइन ब्लाक उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, प्रमोद राय (गाजीपुर) राकेश सिंह,अशोक शर्मा जी, डॉ जे पी सिंह, विवेकानंद सिंह. अगल बगल समाज के गांव से काफी लोग उपस्थित रहे।
इस बैठक में समाज के नवयुवकों को सयुक्त ब्रम्हर्षि समाज में जोड़कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

About Post Author