June 25, 2025

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बने डुमरांव राज परिवार के महाराज

IMG-20220916-WA0013

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बने डुमरांव राज परिवार के महाराज

डुमरांव राज परिवार के महाराज चन्द्र विजय सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का पेट्रोन बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह के द्वारा राज परिवार के महाराज चन्द्र विजय सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। बताते चले कि इस महासभा का गठन 1897 में किया गया था।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सन् 1897 ई में स्थापित एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य भारत के क्षत्रियों के कल्याण के लिए कार्य करना है। श्री सिंह के संरक्षक मंडल बनने से महासभा को और मजबूती मिलेगी। बताते चले कि इसके पहले भी डुमरांव राज परिवार को इस महासभा की बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है। सन 1943 में राज परिवार के महाराज राम रणविजय सिंह भी इस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है जो कि महाराजा चन्द्र विजय सिंह के दादा जी थे।

About Post Author