*प्रसिद्ध होम्यो पैथिक चिकित्सक डा. के. एन. लाल के निधन पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी*

*प्रसिद्ध होम्यो पैथिक चिकित्सक डा. के. एन. लाल के निधन पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी*
गाजीपुर जनपद के सत्यदेव डिग्री कालेज के हाल में जिले के प्रसिद्ध होमियो पैथिक चिकिसक और कवि डा o के एन लाल जी के निधन पर एक श्रृंद्धजली सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजली सभा में आए हुए सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक डा o सानंद सिंह ,काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय,सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित रघुवंशी ,प्राचार्य डॉ o राम चन्द्र दूबे और नगर के कई महाविद्यालयों और इंटर कालेज के प्राध्यापको ने डा o के एन लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।
इस श्रद्धांजली सभा में बोलते हुए डा o सानंद सिंह ने डा o लाल को अपने पिता का अभिन्न मित्र बताते हुए संस्थान का अभिन्न हितैषी बताया।उनके अनुसार डा o लाल एक कुशल चिकित्सक ही नही बल्कि एक समाज सेवक के रूप में भी विख्यात थे।उनकी रुचि हिंदी साहित्य में भी थी उन्होंने दर्जनों कविता की रचना भी की है।
शोक सभा में प्रसिद्ध समाज सेवी डा o के एन लाल जी के बेहद करीबी रहे कौशलेंद्र ने डा o लाल के समाज में सहज पैठ को याद करते हुए कहा कि वे नितांत सरल प्रकृति के व्यक्तित्व थे।वे न केवल एक कुशल होमियों पैथ थे बल्कि एक मजे हुए कवि भी थे।वे अपने कविताओं की भाषा में शब्दो का प्रयोग बड़े सूझ बूझ के साथ करते थे।
श्रद्धांजली सभा में उपस्थित डा o प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा o ऋचा राय डा o संगीता मौर्य, डा o निरंजन .डा o राम चन्द्र दूबे. कामेश्वर दूबे. अमित रघुवंशी , दिग्विजय उपाध्याय ने डा o लाल के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अंत में सभी उपस्थित जन दो मिनट का मौन रखते हुए उनको श्रद्धांजली अर्पित की इस श्रद्धांजली सभा का संचालन डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ o राम चन्द्र दूबे ने किया।