जानिए कौन ट्रेनें रहेगी निरस्त….

जानिए कौन ट्रेनें रहेगी निरस्त….
वाराणसी। छपरा से 12 से 15 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। औड़िहार से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन- कोलकाता से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी बलिया-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 11 एवं 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22420 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। प्रयागराज संगम से 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन- गाजीपुर सिटी से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-बलिया के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 13 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण- दुर्ग से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।