June 25, 2025

बलिया का रेलवे स्टेशन पूर्वांचल का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा

IMG-20220908-WA0051

बलिया का रेलवे स्टेशन पूर्वाचंल का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा

बनारस के बाद अब बलिया रेलवे स्टेशन पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन स्टेशन बन कर तैयार होने जा रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन की सूरत अब और बदलने वाली है। बलिया का रेलवे स्टेशन राजस्थानी पत्थर से सजाया जाएगा प्लेट फार्म ग्रेनाइट मार्बल से और दुधिया रौशनी से जगमगायेगा। क्योंकि 13 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन पर कई काम होने वाला हैं। इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी है।
सांसद मस्त ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन राजस्थानी पत्थरों से सजाया जाएगा। प्लेट फार्म ग्रेनाइट मार्बल से और दुधिया रौशनी से जगमगायेगा।लगभग 13 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराये जाएंगे। पूरे स्टेशन के सामने और माल गोदाम रोड से सतीश चंद्र चौराहे तक शीशी रोड और ड्रेनेज कार्य होगा। साथ ही यूसुफपुर स्टेशन, फेफना स्टेशन, चितबड़ागांव स्टेशन, सुरेमनपुर स्टेशन को भी भब्य बनाया जाएगा।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि दोहरीकरण का कार्य 2023 अंत तक पूरा हो जाय जिससे यातायात और सुगम हो जाए। साथ ही व्यापारिक गतिशीलता भी आए। पहली बार बनारस के बाद पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन बलिया स्टेशन बन कर तैयार होगा।

About Post Author