श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरो पर

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरो पर
बलिया जनपद के जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के पास भारत के महान मनीषी संत परम पूज्य श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के चातुर्मास व्रत के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होगा।
एक साथ एक ही समय में अलग अलग 125 यज्ञ मण्डप में 125 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन।
1551 कुण्डीय महायज्ञ के लिए 551 कुंड 140 यज्ञशाला का भव्य निर्माण अंतिम चरण में है।कुशल कारीगरों की टीम यज्ञशाला के निर्माण में दिन रात लगी है।
इस श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जलयात्रा 4 अक्टूबर को 12 बजे दिन में होगी।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 5 अक्टूबर को प्रारम्भ होगा।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पुर्णाहुति 9 अक्टूबर को होगी।
8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा।
8 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से 2 बजे रात्रि तक अन्तर्राष्ट्रीय भजन संध्या का का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।