June 24, 2025

घर में श्रीमद्भागवत महापुराण पढ़ने से घर देवालय हो जाता है-जीयर स्वामी

WhatsApp Image 2022-09-04 at 17.37.40

घर में श्रीमद्भागवत महापुराण पढ़ने से घर देवालय हो जाता है-जीयर स्वामी

बलिया जनपद के जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के पास आयोजित चातुर्मास व्रत के दौरान श्री लक्ष्मी प्रपन्न पूज्य श्री जीयर स्वामी जी ने उपस्थित श्रोताओं से कहा की दो चार धार्मिक किताब हर घर में होना चाहिए। एक गीता प्रेस की किताब है क्या करें क्या न करें। इसको रखना चाहिए। दुसरा है भवन भाष्कर। इसमे घर के बारे में बताया गया है कि कहां खिड़की होना चाहिए, कहां टीवी, बल्ब होना चाहिए। कहां नल होना चाहिए। तीसरा भागवत् महापुराण रखना चाहिए। साक्षात् भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप हैं श्रीमद्भागवत महापुराण। हमेशा पढना चाहिए वह घर देवालय हो जाएगा।

बड़े महापुरूषों का लक्ष्य कहीं गलत नही होता।

बड़े महापुरूषों का लक्ष्य कहीं गलत नही होता है। उनके अनुयायियों द्वारा तोड़ मरोड़कर ऐसे शब्दों में परोस दिया जाता है। जिससे समाज के लोग अस्त व्यस्त हो जाते हैं।

धर्म एक ही है दर्शन अलग अलग हो सकते हैं।

धर्म एक ही है। दर्शन अलग अलग हो सकता है। धर्म एक ही है वह है सनातन धर्म, वैदिक धर्म। सनातन धर्म का अस्तित्व पहले भी था। आज भी है। आगे भी रहेगा। सनातन धर्म हमारे तन में, मन में,व्यवहार में, वाणी में समाया हुआ है। यही है सनातन धर्म। जैसे एक बेइमान, हिंसा करने वाला व्यक्ति को भी लगता है कि हमारे अगली पीढ़ी द्वारा बेइमानी, हिंसा न किया जाए। यही तो है सनातन धर्म।

About Post Author