June 24, 2025

पत्नी हुई साइबर क्राइम का शिकार ,पति ने फेसबुक पर फालोअर्स बढ़ाने के लिए डाला पत्नी का नहाते हुए वीडियो

jasrana-sixteen_nine

पत्नी हुई साइबर क्राइम का शिकार ,पति ने फेसबुक पर फालोअर्स बढ़ाने के लिए डाला पत्नी का नहाते हुए वीडियो

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी की नहाते हुए वीडियो पोस्ट करने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।

बताया गया है कि उसने फेसबुक पर उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए ये सब किया। हालांकि पुलिस के कहने पर आरोपी पति ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया।

थाना जसराना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर नहाते समय के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जसराना आजाद पाल सिंह बोले, पत्नी ने अपने पति पर नहाते समय के वीडियो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोन को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में सही पाए जाने पर चार्जशीट लगाई जाएगी। मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर नहाते समय पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करने के बाद महिला ने फोन रख दिया। इस दौरान पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो और फोटो फेसबुक पर डाल दिए। महिला ने पति से इन्हें हटाने के लिए कहा तो मना कर दिया।

 

जिसके बाद पीड़ित महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची थी। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है। वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है। पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। पीड़िता ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पति ऐसी करतूत करेगा। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About Post Author