भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने बाढ़ पीडि़तों में बांटा राहत सामग्री
गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव दीनापुर और करंडा गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने पीडि़त लोगों में राहत सामग्री बांटा और कहा कि असहायों, गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। भाजपा सेवा धर्म के लिए संकल्पित है। उन्होने कहा कि जनपद में करीब 33 गांव सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री जरुरतमंदों में दी जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि गंगा का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है ऐसे में पानी से डूबे क्षेत्रों में बीमारियां फैलने का भी डर है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है।