June 24, 2025

लम्पी स्किन डिसीज,मवेसियो मे तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित गांठदार त्वचा रोग है–डा०डी पी श्रीवास्तव.

IMG-20220901-WA0028

लम्पी स्किन डिसीज,मवेसियो मे तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित गांठदार त्वचा रोग है–डा०डी पी श्रीवास्तव

गाजीपुर–वर्तमान परिवेश में लम्पी स्किन डिसीज किसानो के लिए एक नयी चुनौती के रूप में उभर रही है हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पी जी कॉलेज के पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ डी पी श्रीवास्तव ने वताया कि यह मवेशियों में तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित गाँठदार त्वचा रोग हैं। भारत जिसके पास दुनिया के सबसे अधिक मवेशी हैं, यह बीमारी सिर्फ 16 महीनों के भीतर 15 राज्यों में फैल गई हैं। भारत के गोवंशों में गाँठदार त्वचा रोग या लम्बी स्किन डिजीज के संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं। भारत में इस रोग के मामले पहली बार इतने बड़े स्तर पर दर्ज किये गए हैं।

रोग के लक्षण: इस रोग में बुखार, लार आंखों और नाक से श्राव, वजन घटना, दूध उत्पादन में गिरावट, पूरे शरीर पर कुछ या कई कठोर और दर्दनाक गाँठ के रूप में दिखाई देते हैं। त्वचा के घाव कई दिनों या महीनों तक बने रह सकते हैं। लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं और कभी-कभी उदर और छाती के आसपास सूजन विकसित हो सकती है। इस बीमारी में शरीर पर गांठे बनने लगती है, यह गाठें दो से पाँच सेंटीमीटर व्यास की हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे गांठे बढ़ी होने लगती है और फिर ये घाव में बदल जाती है। जो कि खासकर सिर, गर्दन, और जननांगों के आसपास देखी जा सकती है। कई बार गाय की मौत भी हो जाती है। इस रोग से प्रभावित मामलों में रोगी पशुओ मृत्यु दर 10ः से भी कम है।

संक्रमण का कारणः यह रोग मच्छरों, मक्खियों और जूँ के साथ पशुओं की लार तथा दूषित जल एवं भोजन के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशुओं में फैलता है।मवेशियों या जंगली भैंसों में यह रोग लम्पी स्किन डिसीज वायरस (स्ैक्) के संक्रमण के कारण होता है। यह वायरस कैप्रिपॉक्स वायरस जीनस के भीतर तीन निकट संबंधी प्रजातियों में से एक है. इसमें अन्य दो प्रजातियाँ शीपपॉक्स वायरस और गोटपॉक्स वायरस हैं।

रोकथामः डॉ श्रीवास्तव ने वताया कि फार्म और परिसर में सख्त जैव सुरक्षा उपायों को अपनाएं। नए जानवरों को अलग रखा जाना चाहिए और त्वचा की गांठों और घावों की जांच की जानी चाहिए। प्रभावित क्षेत्र से जानवरों की आवाजाही से बचें। प्रभावित जानवर को चारा पानी और उपचार के साथ झुंड से अलग रखा जाना चाहिए. ऐसे जानवर को चरने वाले क्षेत्र में नहीं जाने देना चाहिए। उचित कीटनाशकों का उपयोग करके मच्छरों और मक्खियों के काटने पर नियंत्रण इसी तरह नियमित रूप से कीटध्मकर विकर्षक दवा का उपयोग करें। इसमें फार्म व उसके आस-पास के स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

उपचारः लम्पी डिसीज वायरस का उपचार हेतु टीकाकरण व रोकथाम सबसे प्रभावी साधन है। त्वचा में अन्य संक्रमणों के फैलाव को रोकने के लिये उपचार गैरस्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक दवाओं के साथ किया जा सकता है। बीमार पशु के घाओं को एक प्रतिशत पौटेशियम परमेगनेट (लाल दवा) अथवा फिटकरी घोल से साफ कर एन्टीसेपटीक मरहम लगाकर संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं।

डॉ श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पशुधन प्रहरी की ओर से देशभर के 75 पशु चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया. इसमें कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ डी पी श्रीवास्तव को भी पशुचिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम पशुधन प्रहरी के चयन मंडल द्वारा चयनित किया गया और उन्हें पशुधन समृद्धि इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। चयन मंडल में ख्याति प्राप्त पशु चिकित्सा विज्ञानी डॉ नागेंद्र शर्मा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा, पशु विज्ञानी प्रो जी देवगौड़ा, डॉ के रविकुमार एवं डॉ राजेश कुमार सिंह हैं.। इस अवार्ड से सम्मानित होने वाले डॉ श्रीवास्तव गाजीपुर, आजमगढ़ व वाराणसी के एकमात्र पशु चिकित्सक हैं.। वर्तमान समय में डॉ श्रीवास्तव के पशुचिकित्सा एवम पशुपालन महाविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से भी जुड़े है। इस उपलब्धि पर उन्हें पशुचिकित्सा महाविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कई पशु चिकित्सकों डॉ देवाशीष नियोगी, डॉ के के त्रिपाठी, डॉ राकेश कुमार गुप्ता व डॉ नीतिश के साथ ही साथ गाजीपुर जनपद से कई पशु चिकित्सकों डॉ अजीत चैरसिया, डॉ राजेश कुमार, डॉ चन्द्रमणि, डॉ आनंद, डॉ एफ0 अंसारी सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिस्ट वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ वी के सिंह साथी वैज्ञानिक डॉ डीके सिंह, डॉ एस0के0सिंह, डॉ0 ओमकार सिंह, आशीष कुमार वाजेपयी, आशुतोष सिंह, डॉ प्रमोद सिंह, कपिलदेव शर्मा आदि ने बधाई दी।

About Post Author