डी एम एम पी सिंह ने बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण और पीड़ितों को वितरित किये राहत सामग्री

डी एम एम पी सिंह ने बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण और पीड़ितों को वितरित किये राहत सामग्री
गाजीपुर-जनपद मे गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने आज विकास खण्ड रेवतीपुर अन्तर्गत ग्राम उधरनपुर, कल्याण चक ग्राम का स्थलीय निरीक्षण नाव के माध्यम से किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ प्रभावित घरो के लोगो को राहत सामग्री वितरित किया । उन्होने कहा कि आपदा की इस घड़ी मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने दिया जायेगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर लेखपाल, प्रधान एंव सचिव को अवगत कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित 160 घरो के लोगो मे राहत सामग्री का वितरण किया, जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो भुना चना, 1 लीटर रीफाईन , 250-250 ग्राग हल्दी,धनिया,मिर्च, सब्जी मसाला, 01 पैकेट नमक, 1 किलो गुड़, 1 पैकेट मोमबत्ती, 10 पैकेट बिस्कुट, 01 पैकेट माचीस, तथा 02 नग साबुन का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रभावित लोगो को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था कराने तथा पशुओ को सुरक्षित स्थानो पर रखते हुए उन्हे चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने नाव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित स्थानो का भ्रमण करते हुए फसलो का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ से रूबरू हुए साथ ही बाढ प्रभावित गॉव के प्रधान, सचिव , लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहेगें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुये तत्काल किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एंव जिला प्रशासन को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की पूरी तैयारियां रखते हुये स्वयं भी इस पर निगरानी रखे ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानियां तहसीलदार, जमानियां , खण्ड विकास अधिकारी रेवतीपुर एवं सम्बन्धित लेखपाल एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।