June 25, 2025

गंगा की लहरों ने खतरे का निशान किया पार, प्रशासन एलर्ट

 

गाजीपुर जिले में गंगा का स्‍तर अब चिंताजनक स्‍तर हो चुका है। सुबह ही गंगा अब खतरा बिंदु को पार कर चुकी हैं। ऐसे में गंगा का बढ़ता जलस्‍तर लोगों की चिंता को बढ़ा रहा है। तटवर्ती इलाकों से लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। एक ओर जहां फसलें डूब चुकी हैं तो दूसरी ओर तटवर्ती इलाकों में चारे का अभाव होना शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाढ़ का पानी लोगों को दुश्‍वारी देने लगा है। गंगा में उफान के बाद तटवर्ती इलाकों के लोग पलायन को विवश हैं। लिहाजा बाढ़ खतरा बिंदु को पार करने के बाद अब तटवर्ती गांवों में तांडव मचाने लगा है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक ग़ाज़ीपुर में गंगा 2 सेंटीमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ रही है। ग़ाज़ीपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिले में गंगा 63.280 मीटर पर बह रही है।जबकि ग़ाज़ीपुर में 63.105 मीटर पर खतरे का निशान है। ऐसे में बाढ़ को लेकर तटवर्तीय इलाकों में लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।जबकि प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

About Post Author