स्व०बसंती देवी की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन
ग़ाज़ीपुर- एम०जे०आर०पी० पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के परिसर में विद्यालय की संस्थापिका सदस्य एवं जय मां धनौती मेमोरियल ट्रस्ट अलावलपुर की पूर्व कोषाध्यक्ष स्व० बसंती देवी की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम परिवार के सभी सदस्य एवं उपस्थित आम जनमानस ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने स्व० बसंती देवी को श्रद्धांजली देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व० बसंती देवी एक साहसी,निर्भीक महिला थी। उनके अंदर धरती की तरह गंभीरता व शालीनता थी। कुशल गृहणी होने के साथ साथ कमजोर लोगों के प्रति हमदर्दी का भाव रखती थी। बिना किसी भेदभाव के लोगों के प्रति हमेशा आदर व सम्मान रखती थीं। अनपढ़ होने के बाद भी विद्यालय के विकास के प्रति आजीवन समर्पित रही।विद्यालय को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अग्रणी व अविस्मरणीय है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस अवसर पर रामराज कुशवाहा जिलाध्यक्ष कुशवाहा महासभा, श्याम नरायण कुशवाहा,हरिनाथ कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, रामबचन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, सूर्यनाथ कुशवाहा, चंद्रगुप्त मौर्य, सुभाष चंद्र,नीतीश सिंह,कमला मौर्य , विमला चन्द्र, शालिनी,पवन, पप्पू ,रोशन, रविंद्र, हरदेव कुशवाहा, सुमंत, आत्मा यादव, दिनकर सिंह, राकेश पाण्डेय, विक्रमा प्रसाद, राजनारायण कुशवाहा, सरस्वती सिंह,अनुपमा वर्मा, रामधारी यादव, केसरी यादव, बृजेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा,अरूण कुमार श्रीवास्तव,अलगू कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, रामनिवास,नन्हें, मनोज, एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।श्रद्धांजली सभा का संचालन विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने किया।