बिशप यूजीन के अभिषेक दिवस पर परिसर मे स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण

बिशप यूजीन के अभिषेक दिवस पर परिसर मे स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण
गाजीपुर जनपद के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप फादर यूजीन जोसेफ़ के अभिषेक दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में स्वयंसेवक एवं शिक्षक व स्टाफ के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
आज बिशप डे पर प्रार्थना सभा में अपने प्रिय बिशप स्वामी जी के लिए विशेष प्रार्थना की गयी।बिशप यूजीन के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने बिशप यूजीन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिशप का जीवन सादगी का प्रतीक है।बिशप ने अपना जीवन धर्म,समाज एवं दीन दुखियों की सेवा में अर्पित कर दिया है।
सभी स्वयं सेवकों के द्वारा स्वेच्छा से श्रमदान कर बिद्यालय परिसर को स्वच्छ किया गया।
श्रमदान के पश्चात वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष यूजीन जोसफ के अभिषेक दिवस के सम्मान में उनके नाम पर प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज और शिक्षकों के साथ स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवक एवं शिक्षक.स्टाफ ने खीर का आनंद लिया।
इस मौके पर सी डी जान.प्रभाकरमणि त्रिपाठी. दिनेश पाठक.महात्मा प्रसाद.राजेश कुशवाहा.वीरेंद्र सिंह यादव.अरविंद राय.पुर्णमासी राम.गीता देवी.सिस्टर हेलेन.सिस्टर पूनम.भगमनिया.शीला देवी.रम्भा देवी.उषा देवी.गीता देवी.सन्जु देवी.सुमन देवी.रीता देवी.राधा देवी.निर्मल.ओमप्रकाश.निठाली.प्रेमचन्द.श्री नरायण.विशाल कुमार एवं पिंटू उपस्थित रहे।