कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए तिथि और घट स्थापना का मुहूर्त-आचार्य पंडित अभिषेक

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस बार पूरे नौ दिन की नवरात्रि पड़ रही है। जानिए शारदीय नवरात्रि की तिथि घट स्थापना मुहूर्त के साथ मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजन तिथियां।
आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने बताया की हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। यह नवरात्रि पितृ पक्ष के समापन के बाद शुरू होते हैं। साल 2022 में शारदीय नवरात्रि सितंबर माह के अंत से शुरू हो रही है। इस साल पूरे नौ दिन की नवरात्रि पड़ रही है। मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की जाती है। अंत में दशमी तिथि के दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है। जानिए शारदीय नवरात्रि की तिथि, घट स्थापना का मुहूर्त के साथ नौ देवियों की पूजा की तिथियां।
शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ तिथि और घट स्थापना
शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ- 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक
घटस्थापना मुहूर्त : 26 सितंबर सुबह 06 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ – 26 सितंबर सुबह 3 बजकर 24 मिनट से 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।
शरद नवरात्रि 2022 की तिथियां
26 सितंबर 2022, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022, दूसरा दिन– मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर, चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण
5 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)
नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व
शारदीय नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी कारण नवरात्रि के किसी भी दिन या फिर महाष्टमी या महानवमी के दिन कन्याओं को सम्मान के साथ लाकर पूजा अर्चना के साथ भोजन करना शुभ माना जाता है।