बिशप यूजीन के अभिषेक दिवस पर प्रार्थना सभा का आयोजन

बिशप यूजीन के अभिषेक दिवस पर प्रार्थना सभा का आयोजन
सादगी के प्रतीक हैं बिशप यूजीन – फादर पी विक्टर
सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर जौनपुर में वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप फादर यूजीन जोसेफ़ के अभिषेक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें बिशप यूजीन के दीर्घायुष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती चंचल सिंह एवं श्रीमती समीना फारूकी ने बिशप के लिए प्रार्थना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने ‘शरणम् देवा शरणम् ‘ भजन का सुमधुर स्वर में गायन किया।
संगीत अध्यापिका दीप्ति कश्यप की अगुवाई में अध्यापक-अध्यापिकाओं ने सस्वर भगवद्वंदना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बिशप यूजीन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिशप का जीवन सादगी का प्रतीक है।बिशप ने अपना जीवन धर्म,समाज एवं दीन दुखियों की सेवा में अर्पित कर दिया।