काशी में सम्मानित हुए सतीशचन्द्र कालेज बलिया के प्रोफेसर डा० सानंद सिंह

काशी में सम्मानित हुए सतीशचन्द्र कालेज बलिया के प्रोफेसर डा० सानंद सिंह
गाजीपुर। देश के विख्यात सामाजिक संस्था अक् ने सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह को कैरेक्टर ट्री सम्मान से सम्मानित किया है। संस्था के संस्थापक स्वामी ओमा द अक् ने अपने जारी निमंत्रण पत्र में उल्लेख किया है कि महान भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में अद्भुत ऐतिहासिक चरित्र दिये हैं जिसका आज भी कहीं भी कोई सानी नही है और तो वह वहीं पावन भूमि है जहां ईश्वर स्वयं अवतरित होकर जीवन का संदेश देता रहा है।
आजादी के अमृत वर्ष में आध्यात्मिक सामाजिक संस्था अक् ने अपने स्थापना दिवस के कार्यक्रम में डा. सानंद सिंह को चरित्र निर्माण की अलख जगाने वाला कैरेक्टर ट्री सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान वाराणसी के कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित सूर्या होटल में 21 अगस्त को शाम सात बजे किया गया। ज्ञातव्य है कि अक् संस्था ने विगत वर्षो में वरिष्ठ गायिका उषा मंगेश्कर, सुविख्यात संगीतकार पद्मश्री हृदय नाथ मंगेश्कर, पद्मश्री गिरजा देवी जी, पद्मी श्रीमती डा. पद्मा शशिदेवा जी, साहित्यकार पुष्पा भारती, पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य जी, पूर्व राज्यसभा सांसद उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी जी, पत्रकार शेषनारायण सिंह, पत्रकार प्रतीक द्विवेदी, कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पी नाथ, श्रीमती पूजा मधोक, श्रीमती भारती पाठक जी आदि दर्जनों हस्तियों को सम्मानित कर चुके हैं।