June 25, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

n41540644416610723083223cd28aa3f043bd6f880882f83f5f5220471f8a4a503f74381fd7af4c03cedaa3

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ के ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक का लोकार्पण भी किया।

 

 

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय ‘बाबूजी’ के सेवा, सुशासन एवं जन-कल्याण के ध्येय की पूर्ति हेतु हम संकल्पित हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का कार्यकाल बहुत सीमित समय का था, लेकिन अपने सीमित समय के कार्यकाल में ही उन्होंने साबित कर दिया कि सरकार की ‘धमक’ कैसी होनी चाहिए।

 

 

सीएम ने कहा, ”जब प्रदेश संक्रमण के दौर से गुजर रहा था, पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण जगह-जगह दंगे हो रहे थे, आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी, उन परिस्थितियों में कल्याण सिंह जी ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उन्‍होंने सुशासन की जो नींव रखी थी, वही प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन रही है।”

About Post Author