हर घर तिरंगा”कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा पद यात्रा का आयोजन

हर घर तिरंगा”कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा पद यात्रा का आयोजन
8 अगस्त 2022 को खरडीहा महाविद्यालय, खरडीहा, ग़ाज़ीपुर में “हर घर तिरंगा”कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा पद यात्रा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय परिवार द्वारा निकाली गयी।यह तिरंगा पद यात्रा पांच गाँव यथा मठिया, खरडीहा,रबसडा, मुसरदेवा के रास्ते गुजरी।यात्रा की अगुआई महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र सिंह ने किया।
यह अभियान जत्था दो वर्गों में विभक्त था एक मोटरसाइकिल जत्था जिसका नेतृत्व डॉ0 अवनीश कुमार राय एवं डॉ0 सुशील कुमार सिंह यादव ने किया जिसमें लगभग 50
से ज्यादा छात्रों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय स्वभिमान से ओतप्रोत नारे लगाते हुए आम नागरिकों को राष्ट्र अनुराग के प्रति जागरूक किया।वही दूसरे जत्था का नेतृत्व डॉ0 विनीत शुक्ला ,डॉ0 विजय कुमार वर्मा, मेहदी हुसेन एवं सेत बन्धु प्रसाद वेस ने किया जिसमें 75 छात्रा हाथों में तिरंगा लेकर पद यात्रा राष्ट्र गीत तथा जोशीले नारे लगाते हुए किया।महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का स्वागत गाँवो के प्रबुद्ध नागरिको द्वारा जगह जगह किया गया।
यह यात्रा निःसन्देह अपने राष्ट्र प्रेम के जागृति के उद्देश्य को पूरा करने में सफल रही।यात्रा महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ0 रत्न प्रकाश द्विवेदी, डॉ0 के0 पी0 सिंह,अशोक कुमार यादव,दीपक कुमार रावत, सुरेश, नारद चौरसिया ने सहयोग किया।अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी को मिष्ठान खिलाकर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।