June 25, 2025

डालिम्स सनबीम एवं सरजू राय पी जी कालेज के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

IMG-20220808-WA0002

डालिम्स सनबीम एवं सरजू राय पी जी कालेज के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एस डी एम हर्षिता तिवारी ने किया।

तिरंगा यात्रा डालिम्स स्कूल से दुबिहां मोंड तक

 

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर एवं सरजू राय मेमोरियल पी जी कॉलेज गांधीनगर के छात्र छात्राओं के द्वारा एसडीएम मुहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी, निदेशक हर्ष राय, एस आई करीमुद्दीनपुर श्रीकांत यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के प्रांगण से दुबिया मोड़ तक किया गया।

 

 

एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी का स्वागत

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी का स्वागत डालिम्स सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष राय ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ जी की 3डी प्रतिमा का मोमेंटो गिफ्ट करके किया |डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़े हुए अन्य बातें बताईं|

हर्षिता तिवारी के द्वारा खुद अपने हाथ से छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया।उन्होंने इस मौके पर छोटे छोटे बच्चों से संवाद भी किया गया। तदोपरांत तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर और लगभग 2 किलोमीटर की दूरी बच्चों के संग तिरंगा यात्रा में पूरी की | तिरंगा यात्रा में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डा0 हर्षिता तिवारी.डायरेक्टर हर्ष राय.एस आई श्रीकांत यादव खुद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने हाथ में लिए तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से समापन तक निरंतर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए चलते रहे। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर एवं सरजू राय मेमोरियल पी जी कॉलेज गांधीनगर के छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाड़े एवं आजादी से जुड़े हुए नारों के साथ संपूर्ण यात्रा संपन्न हुई।

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र का यह बहुत ही शानदार तिरंगा यात्रा रही।अंत में एसडीएम डॉक्टर हर्षिता तिवारी, निदेशक डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर हर्ष राय, एस आई करीमुद्दीनपुर श्रीकांत यादव यादव ने दुबिया मोड़ पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक बलदेव जी, करीमुद्दीनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अलीम, फैयाज अहमद, दिनेश राय गुड्डू.सुभाष सिंह अन्ना. पत्रकार विकास राय, संतोष यादव, अजय वर्मा एवं अन्य उपस्थित लोगों को झंडा वितरित कर एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत उन से निवेदन किया कि यह लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराए |

तिरंगा यात्रा के अवसर पर डालिम सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष राय द्वारा 501 तिरंगा बच्चों एवं अन्य लोगों में वितरित किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से रिंकू राय. अमित राय कोऑर्डिनेटर. नरेंद्र राय. नेहा राय.अनुष्का गुप्ता. अमित त्रिपाठी. जोखन यादव. रितेश राय. रमेश यादव. शुभम मद्धेशिया. राम नारायण राय.अभिषेक राय.सत्येंद्र दास. ओंकार नाथ तिवारी. अजय गिरी. मिथिलेश राय.रामजी राय. मधुकर पांडे. एवं अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे |

About Post Author