सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के परिसर में रूद्राभिषेक सम्पन्न एवं रामचरित मानस पाठ प्रारंभ

सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज गाजीपुर के परिसर में ईश्वर की असीम अनुकंपा से भगवान भोलेनाथ की प्रसन्नता और जगत कल्याण के,, लिए रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा, साहित्य शिल्पी सम्मान और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा तुलसी सम्मान,, सीएमडी सर प्रोफेसर आनंद सिंह ,को प्राप्त होने और थाईलैंड की विदेश यात्रा सकुशल संपन्न करके ,सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने आज रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सत्यदेव परिवार के साथ संपन्न किया।इस कार्यक्रम में ट्रस्टी सावित्री सिंह.डाक्टर सानंद सिंह.डा0प्रीती सिंह.अमित कुमार रघुवंशी. दिग्विजय उपाध्याय. राम जी गिरी एवं अन्य ने भाग लिया।

श्रीरामचरितमानस का अखंड 24 घंटे का पाठ सम्मानित साधुगढ़ के द्वारा शुभ संकल्प लेकर शुभारंभ किया गया।
यह अनवरत आज से लेकर कल दिनांक 6अगस्त तक चलता रहेगा।
पाठ एवं पूर्णाहुति के बाद प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा।