June 24, 2025

भोग से व्यक्ति का जीवन विकृत हो जाता है-जीयर स्वामी

IMG-20220726-WA0005

भोग से व्यक्ति का जीवन विकृत हो जाता है-जीयर स्वामी

तपस्या से जीवन सवरता है,भोग से नहीं

भृगु क्षेत्र बलिया में, जनेश्वर मिश्रा सेतु एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास्य व्रत में अपने प्रवचन के दौरान लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी ने कहा कि- भारतीय संस्कृति व धर्म यह शिक्षा देते हैं कि, तपस्या से ही जीवन सवरता है। आदि काल से संत,महात्मा तपस्या करते चले आए हैं। वे इतने महान हुए की उनके उपदेश आज भी हमें शिक्षा देते हैं। यह सबकुछ उनकी तपस्या व साधाना का फल है। यह व्यवस्था आज भी कायम है। वही मनुष्य सफल है जो तपस्या करता है। जो छात्र लगन से अध्ययन करता है, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहता है, वही आगे चलकर सफल होता है। यह तभी संभव है जब आप भोग से दूर रहेंगे। क्योंकि भोग से व्यक्ति का जीवन विकृत हो जाता है।

स्वामी जी ने कहा की भोग के छ: उदाहरण की चर्चा मिलती है। किसी का स्मरण,कीर्तन, हास-परिहास, दुर्भावना से किसी को देखना व वासना यह सबकुछ भोग की श्रेणी में आता है। अगर आपको तपस्या के मार्ग पर चलना है तो वाणी, आचरण एवं व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। यह सबकुछ तपस्या के समान है। जो व्यक्ति में गुणों का सृजन करते हैं। शास्त्रों में ऐसी चर्चा है। आने वाले समय में धर्म व कर्म तो होगा, पर शर्म नहीं रहेगी।

आज वह आपके सामने है। यह उचित नहीं है। किसी पुरुष अथवा नारी द्वारा किसी अन्य से हास-परिहास को उचित नहीं माना गया है। यह सबकुछ मर्यादा के विपरीत है। अगर आप इनकी अनदेखी करेंगे तो उसका परिणाम भी आपके सामने आएगा। अगर आप भोग करेंगे तो आपको रोग का सामना करना पड़ता है। इन सबसे बचने का सुगम मार्ग है, पूरे जगत में परमात्मा की सत्ता मानते हुए अपने कर्मो को परमात्मा को सौंप दें। आपके दुर्गुण स्वयं समाप्त होने लगेंगे। यह ध्यान रहे हमेशा हृदय में उनके स्वरूप की छवी बनाए रखें। अर्थात हर समय उनका ध्यान करें।

प्रवचन के पूर्व चातुर्मास व्रत- महायज्ञ के मुख्य संरक्षक/ नगर विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने श्री लक्ष्मी प्रसन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे चातुर्मास व्रत-यज्ञ 2022 के द्वितीय बैठक के अवसर पर उपस्थित होकर स्वामी जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। तत्पश्चात यज्ञ समिति के समस्त सदस्यों के साथ यज्ञ की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर,अपने सुझाव भी दिए।

About Post Author