भाजपा के बाद अगर कोई मजबूत पार्टी है तो दूसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है-डा०अरविंद राजभर

भाजपा के बाद अगर कोई मजबूत पार्टी है तो दूसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है-डा०अरविंद राजभर
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा दिलदारनगर के बड़ी नहर स्थित एक मैरिज हाल परिसर में अति दलित मोर्चा कमेटी के संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव/पूर्व राज्य मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब उसका संगठन मजबूत होगा और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर अति दलित पिछड़ा समाज को जोड़ने का कार्य करें ताकि समाज का अधिकार उनको मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बाद अगर कोई मजबूत पार्टी है तो दूसरे नंबर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है और यही पार्टी अति पिछड़ा दलित का अधिकार दिला सकती है। डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन अब नहीं रहा है क्योंकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जमीन पर काम करना पसंद करती है और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समाधान करना और संगठन को मजबूत करने का कार्य को पसंद करती है। और यही सुझाव समाजवादी पार्टी के मुखिया को बुरा लगा।जिससे गठबंधन अब नहीं रहा। संगठन में कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारी भी बनाया गया।इस मौके पर परशुराम राजभर, मुन्ना यादव, सत्येंद्र, राजेंद्र राम, हेमंत राजभर, माया देवी, प्रदीप, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।