जहूराबाद बिधानसभा क्षेत्र के सेमउर मे राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का बढाया हौसला.

गाजीपुर जनपद के जहूराबाद बिधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत सेमऊर के बूथ संख्या 312 पर बूथ सशक्तिकरण के लिए मुख्य अतिथि के रुप में दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विभाग उपस्थित हुए।मौके पर उपस्थित बूथ संख्या 312 के समस्त सम्मानित जनता ने मिलकर बूथ को जिताने का संकल्प लिया।इस अवसर पर युवा नेता
राजकुमार सिंह झाबर सदस्य जिला पंचायत व पप्पू सिंह ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने गांव व क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा किया।

इस मौके पर पुर्व विधायक कालीचरण राजभर, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, शशि प्रकाश सिंह सदस्य जिला पंचायत, श्यामराज तिवारी,सम्पुर्णान्द उपाध्याय, कृष्णानंद राय, ओमप्रकाश कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष,मनोज सिंह भी उपस्थित थे।
