June 24, 2025

पी एम मोदी से मिले बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

IMG-20220722-WA0009

पी एम मोदी से मिले बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

किसानो की आय दुगुनी करने हेतु चलायी जा रही योजनाओ पर विस्तार से किया चर्चा

गाजीपुर– सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर किसानो की आय दुगुनी करने हेतु चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। सांसद मस्त द्वारा सरकार द्वारा किसानो के गोबर की ख़रीद हेतु चलाए जा रहे गोधन योजना हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने किसानो की आय दुगुना करने हेतु किसानो के समस्त उत्पादों को चाहे गोबर गोमूत्र हो या फिर उनके अनाज के अलावा उनकी पराली सारी चीजों को ख़रीदने के लिए चल रहे योजनाओं को और ज़्यादा विस्तार दिया जाए ताकि ज़्यादा से ज़्यादा किसानो को इसका लाभ पहुँच सके

गंगा के किनारे स्थित क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का विस्तार जिसमें किसानो से गोबर ख़रीद के खाद के रूप में प्रयोग किया जाए तथा ओर्गानिक उत्पाद प्रमाणित करके उसका लाभकारी मूल्य दिया जाए जिसके लिए अलग से क्रय केंद्रो की स्थापना की जाएगी।

आज़ादी के अमृत महोत्सव में क्रांतिकारी धरती बलिया लोकसभा का विकास का खाका अलग से खिच कर आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदो के गाँव को विकसित कर सरकार सच्ची श्रधांजलि अर्पित करेगी।

जल संरक्षण के लिए चल रहे बलिया लोकसभा में कार्यों की सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा की गयी तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी तथा इन कार्यों का विस्तार रोल मॉडल के रूप में अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

About Post Author