June 25, 2025

घर में शांति और सुख देखना चाहते हैं तो बांस की बनी हुई बांसुरी अवश्य रखे

 

 

बांसुरी का जिक्र हो और भगवान श्रीकृष्ण का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है? श्रीकृष्ण को बांसुरी से बहुत अधिक प्रेम था. इसी कारण से बांसुरी को पवित्र और शुभ समझा जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर में बांसुरी रखेंगे तो आपके घर में सुख, लक्ष्मी और शांति सभी का वास होगा. आइए जानते हैं लकड़ी की बांसुरी से आप अपनी कौन सी परेशानियां दूर कर सकते हैं.

क्यों रखें लकड़ी की बांसुरी

श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी को अपने को साथ लेकर चलते थे. बांसुरी उनकी शक्ति थी, जिससे वो प्रेम और शांति का संदेश फैलाते थे. वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है उस घर में श्री कृष्ण का वास रहेगा, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और घर में कभी भी धन और ऐश्वर्य की कभी कमी नही होगी.

नकारात्मक ऊर्जा को रखेगी दूर

कई बार आपने देखा होगा घर में अचानक से बदलाव होने लगते हैं. इसका इशारा साफ होता है कि हमारे घर में नाकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर चुकी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं, तो आप अपने घर पर लकडी की बांसुरी रख सकते हैं.

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए रखें बांसुरी

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है. आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए. आप अपनी क्षमता अनुसार सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं. वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है.

बीमारी को दूर करेगी बांसुरी

कहते हैं, जिन घरों में बांसुरी रहती है, वहां कभी भी गलत ऊर्जा नहीं प्रवेश कर सकती है. पति-पत्नि के बीच वाद-विवाद होता है, पैसों की कमी बनी रहती है, परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो घर में बांसुरी रखें.

घर में कहां रखें बांसुरी

घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए, जहां से वह हमेशा आसानी से नजर आती रहे. किसी दीवार पर भी सुंदर सी बांसुरी लगाई जा सकती है. वैसे आप चाहें तो इस अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं.

अगर आप अपने घर में शांति और सुख देखना चाहते हैं तो बांस की बनी हुई बांसुरी ही रखे

About Post Author