परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन, पैतृक गांव राजपुर में हुआ अंतिम संस्कार ..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। वहीं श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे ग्रामीणों ने स्वर्गीय विंध्याचल सिंह को बेहद मृदुभाषी मिलनसार तथा सामाजिक सरोकार रखने वाला व्यक्ति बताया.

लखनऊ के एसजीपीजीआई में हुआ निधन
पैर फैक्चर होने पर कराया गया था भर्ती

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का 95 वर्ष की अवस्था में लखनऊ के एसजीपीजीआई में बीती रात निधन हो गया। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर रविवार की सुबह उनके पैतृक गांव सिमरी प्रखंड के छोटका राजपुर पहुंचा जहां उत्तर प्रदेश बिहार तथा पश्चिम बंगाल सरकार के पहुंचे कई राजनीतिक दिग्गजों ने उनका अंतिम दर्शन किया और फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।विंध्याचल सिंह के निधन पर बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त.बिधायक बांसडीह केतकी सिंह समेत अन्य लोगों ने भी दुख ब्यक्त किया है।

स्वर्गीय सिंह का अंतिम संस्कार बक्सर जनपद के राजपुर गंगा घाट पर किया गया।इस मौके पर राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर.पूर्व विधायक बैरिया सुरेन्द्र सिंह.पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बक्सर राना प्रताप सिंह.भाजपा नेता प्रदीप दूबे.सत्येंद्र कुंवर समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।