नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर बढे साइबर हमले , दो हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की गई

नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर बढे साइबर हमले , दो हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की गई
मलेशिया और इंडोनशिया से हुए साइबर हमले ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक की गई नूपुर की पर्सनल जानकारियां लीक की गई
अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैंगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद से भारत साइबर हमलावरों के निशाने पर है।
भारत को अपने निशाने पर लेने वाले साइबर हमलावरों ने नूपुर शर्मा के घर का पता और कई व्यक्तिगत जानकारियां ऑनलाइन डाले। हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट भी हैक की थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का कहना है कि हैकर्स ने भारत की दो हजार से ज्यादा वेबसाइटों को हैक किया। असम के एक क्षेत्रीय चैनल में तो लाइव के दौरान ही पाकिस्तान का झंडा दिखा दिया गया था। मामले की जांच कर रही अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मलेशिया और इंडोनेशिया की सरकारों को इस मुद्दे पर पत्र भी लिखा है।
नूपुर की टिप्पणी के बाद हुए कई मामले
पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्पणी के बाद देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने करने के कारण उदयपुर और अमरावती में दो लोगों की हत्या भी हो चुकी है।