बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव का 251 किलो आम से भरा गया अरघा

1 min read

जन जन के आस्था का केंद्र है सोमेश्वर महादेव मंदिर

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है। जनपद मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर मुहम्मदाबाद के बैजलपुर महादेवा में बिराजमान बाबा सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष सावन में प्रतिदिन दर्शन पूजन के लिए इस शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडती है। भक्तों में ऐसी मान्यता है कि सोमेश्वर महादेव के दर्शन पूजन से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है वहीं उनके बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

जनश्रुतियों के अनुसार वर्तमान का मुहम्मदाबाद अतीत में धारानगर के नाम से जाना जाता था।गंगा किनारे गोलाघाट तेरहवीं सदी में व्यापारिक ठहराव का केंद्र था। यहां स्थित जंगल में चरवाहे अपने पशुओं को चराने जाया करते थे। एक बार एक चरवाहे ने निर्जन स्थान पर जमीन से धुआं निकलते देखा। उसने अन्य चरवाहों तथा आसपास के गांव के लोगों को यह बात बताई। लोगों ने उस स्थान की खोदाई शुरु की तो एक शिवलिंग दिखाई दिया। जैसे जैसे खोदाई होती गई शिवलिंग अपने आप नीचे की ओर बढ़ता गया। अचानक खोदाई के दौरान किसी श्रमिक का फावड़ा शिवलिंग पर लगा तो उसमें से रक्त की धारा निकलने लगी।

लोगों ने खोदाई रोककर शिवजी की प्रार्थना की तथा वहां एक छोटा सा शिवमंदिर बनाकर पूजा पाठ आरंभ कर दिया।वर्तमान में इस मंदिर को बहुत ही सुन्दर स्वरूप दिया गया है।इस मंदिर में राधा कृष्ण, दुर्गाजी, बंगलामुखी भवानी, हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। जिसकी लोग पूजन अर्चन कर धन्य होते हैं। वर्तमान में इस मंदिर पर अनेक धर्मशाला का निर्माण कराया गया है।

सावन मास के प्रत्येक सोमवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाई जाती है। सावन मास में प्रत्येक दिन श्रद्धालु अरघा भरने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को काफी संख्या में लोग जलाभिषेक व पूजन अर्चन करते हैं। यहां लोगों की सच्चे मन से की गयी हर मनोकामना पूर्ण होती है।शुक्रवार को बाबा सोमेश्वर नाथ के अरघा को आचार्य पं अभिषेक तिवारी के देख रेख एवं दिशा निर्देश पर समस्त देशवासियों के आरोग्य एवं सभी के प्रशन्नता पूर्ण जीवन की कामना के लिए 251 किलो आम से भरा गया।
इस अवसर पर श्रीराम तिवारी. सोनू राय.नारायण दूबे.धनंजय दूबे.मुक्तिनाथ.द्वारिकाधीश. सुभाष गुप्त. सुनील गिरी.अमन गुप्ता समेत समस्त शिव भक्त उपस्थित रहे।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!