भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय ने किया मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन
जम्मू काश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा के जन्मदिन पर उनके दिर्घायु के लिए की मां से कामना

गाजीपुर जनपद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय ने गुप्त नवरात्रि में शुक्रवार को एल जी मनोज सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर मां कष्टहरणी धाम में दर्शन पूजन कर अपने नेता पूर्व सांसद पूर्व रेल राज्य मंत्री.उप राज्यपाल जम्मू काश्मीर मनोज सिन्हा के दिर्घायु की कामना की।

मां कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा पूजन एवं आरती सम्पन्न कराया गया।अखिलेश राय एवं उनके साथ आये सभी लोगों को पुजारी कष्टहरणी धाम के द्वारा मां की चुनरी भेंट की गयी।

इसी क्रम में दुबिहां मोड लट्ठूडीह स्थित बिनायक प्रोडक्ट पर जम्मू काश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर हिमांशु राय प्रबन्धक जय बजरंग आई टी आई लट्ठूडीह.मिथिलेश राय.दिनेश राय गुड्डू प्रोपराइटर बिनायक प्रोडक्ट. समाजसेवी अभय सिंह.यशपाल सिंह.देवांश कौशिक निदेशक कौशिक ग्रुप आफ कालेज सुरवत गाजीपुर. दिव्यांशु कौशिक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
