सांसद मस्त की शानदार पहल। अब नहीं झेलना पड़ेगा किसानों को मगई नदी के बाढ़ का प्रकोप

सांसद मस्त की शानदार पहल।
अब नहीं झेलना पड़ेगा किसानों को मगई नदी के बाढ़ का प्रकोप
गाजीपुर। बरसात और बाढ़ के दिनों में मगई नदी के कोप का भाजन मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों को विगत कई वर्षों से झेलना पड़ रहा है। बरसात और बाढ़ के दिनों में मगई नदी का पानी मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हजारो बीघे की फसलों को बर्बाद कर देती हैं और जल जमाव के चलते अगली फसल की भी समय से बुआई नही हो पाती है जिसके वजह से इस क्षेत्र के किसान काफी बेहाल और परेशान थे। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों ने अपनी दुख भरी कहानी क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को सुनाई।
किसान नेता व सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए जिला प्रशासन को योजना बनाकर इस समस्या का निराकरण करने को कहा। जिस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने तत्परता दिखाई।परिणामस्वरूप मगई नदी के लगभग 20 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में नदी को खोदकर दोनों किनारों को ऊंचा किया जा रहा है।
जिससे बाढ़ का पानी खेतों में न जाये और किसानों की फसलें सुरक्षित रहे और उनकी आमदनी दूना हो जाये। इसी संदर्भ में जोगा करीमुद्दीनपुर मार्ग पर मगई पर बने पुराने पुलिया को हटाया गया।अन्य जगह के अवरोध को भी साफ किया गया।इस परियोजना के संदर्भ में मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने बताया कि मगई नदी को खोदकर दोनों किनारों को चौड़ा कर ऊंचा किया जा रहा है। यह कार्य दो फेज में हो रहा है। प्रथम फेज में 10.5 किलोमीटर का कार्य लगभग पूरा होने को है। शेष 9 किलोमीटर के लिए कार्ययोजना बनाकर स्वीकृति का कार्य प्रगति पर है।
उन्होने कहा कि यह कार्य मुहम्मदाबाद के बरेजी से खेमपुर तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगे के कार्य के लिए कार्यवाही चल रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि किसानों की आमदनी दूना करेंगे। मगई नदी के बाढ़ के पानी से बचाव होने के बाद इस क्षेत्र के किसान फिर से सुखी हो जायेंगे और उनकी आमदनी भी बढ कर दूनी हो जायेगी।